Tuesday, January 14, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडमहिलाओं के खिलाफ हिंसा हत्या व बलात्कार के मामलों में कांग्रेस के...

महिलाओं के खिलाफ हिंसा हत्या व बलात्कार के मामलों में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन में प्रदेश भर में फुके सरकार के पुतले

 

 

रुड़की में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में एडीएम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन तो देहरादून में सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के आगे धरना

देहरादून: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज में लगातार महिलाओं के खिलाफ हत्या बलात्कार दहेज हत्या घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और पुलिस के लापरवाह रविय्ये व अनेक मामलों में सत्ता धारी दल के संरक्षण के खिलाफ आज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर सरकार के पुतले जलाए गए व अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन धरने किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपश यशपाल आर्य व हरिद्वार के पार्टी विधायकों के नेतृत्व में हरिद्वार के शांतरशाह में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपों भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं देहरादून में सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दे कर राज्य सरकार पर हमला बोला। गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो गई है और राज्य में महिलाओं दलितों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों में जिस तरह से इजाफा हुआ है उससे यह साफ पता चल रहा है कि प्रदेश की सरकार जान बूझ कर इन वर्गों पर जुल्म ज्यादतियां करवा रही है। श्री धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी कांड से लेकर जून में हरिद्वार के शांतरशाह में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म ,रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या और बीती १३ अगस्त को राजधानी देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म इस राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कहानी बताने के लिए पर्याप्त है। श्री धस्माना ने कहा कि आज जब हम पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों और हिंसा के मुद्दे पर राज्य सरकार का पुतला फूंक रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन के लिए उतर रहे है तो आज के हो समाचार पत्रों में सल्ट में एक नाबालिग बच्ची के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा छेड़खानी व जबरदस्ती करने का मामला सुर्खियों में है, उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी कांड में वीआईपी कौन है आज तक उसका खुलासा नहीं हुआ, इस कांड में लिप्त परिवार का सत्ता धारी दल से संबंध और उनको बचाने के लिए किए गए सारे प्रपंच जनता को पता हैं इसी प्रकार हरिद्वार में नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या में भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की संलिप्तता भी जग जाहिर है और रुद्रपुर में नर्स का बलात्कार और हत्या तथा आईएसबीटी में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज होना पुलिस की महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देवभूमि कहलाता है और महिला हमारे राज्य व समाज की धुरी व रीड़ है और आज जब उसी पर इतनी बड़ी आफत आई है तो कांग्रेस पार्टी खामोश कैसे बैठ सकती है। श्री धस्माना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए आज तो केवल आंदोलन की शुरुआत है जिसे पूरे प्रदेश में पार्ट गली गली घर घर तक ले जायेगी और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए मजबूर करेगी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार व उत्तराखंड पुलिस के उदासीन रवैए के कारण राज्य में महिला सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और पूरे महिला समाज में एक दहशत व असुरक्षा की भावना फैली हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से लगातार अपराध बड़ रहे हैं वो दिन दूर नहीं कि जब हम देश के अग्रणी राज्यों में होंगे महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में जिसमें हम अभी हिमालई राज्यों में तो सबसे ऊपर आ ही गए हैं। धरने में बैठे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प करवाया कि वे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे और अगर राज्य के किसी भी कोने में महिलाओं के खिलाफ कोई भी हिंसा की घटना होती है तो उसके खिलाफ एकजुट हो कर संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुशीला शर्मा, मंजू त्रिपाठी, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद मुकीम भूरा,पार्षद जितेंद्र तनेजा,,राजेश पुंडीर, ललित भद्री, उदय सिंह पुंडीर, अवधेश कथिरिया, इजहार, शुभम सैनी,संजय भारती,रवीश जमाल, इकराम, आदर्श सूद, निहाल सिंह, फारुख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News